logo

CBI की बड़ी कार्रवाई : कस्टम अधिकारी को 10.20 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, यहां का है मामला  

cbi13.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
मुंबई के साहार एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में तैनात कस्टम विभाग के अधीक्षक कृष्ण कुमार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को 10.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत एक कस्टम हाउस एजेंट (CHA) फर्म से माल की कस्टम क्लीयरेंस के एवज में मांगी गई थी। CBI ने जानकारी दी कि कृष्ण कुमार ने CHA फर्म के अधिकारियों से कस्टम प्रक्रिया में सुविधा देने के बदले रिश्वत की मांग की थी। जब फर्म ने रिश्वत देने से इनकार किया, तब भी अधिकारी ने दबाव बनाना जारी रखा और कथित रूप से माल को रोकने की धमकी दी।


CBI सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने 25 जुलाई से 1 अगस्त के बीच की गई बातचीत और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद CBI ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कृष्ण कुमार और कुछ अज्ञात सरकारी व निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी प्रति किलो आयातित माल पर ₹10 की दर से रिश्वत मांग रहा था, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी हिस्सा शामिल था। शिकायत से परेशान होकर CHA फर्म ने CBI से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया। CBI ने जाल बिछाकर शनिवार को कृष्ण कुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 अगस्त तक CBI की हिरासत में भेज दिया गया है। CBI का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country